उपयोगी जानकारिया
पेज न. 2
9. शुभ, समृद्धि का नारियल:- पौराणिक कथाओ में नारियल को 'कल्पतरू' कहकर सम्बोधित किया गया है यानि जो मांगो वह मिलता है। नारियल में ब्रह्मा, विष्णु और महेश का निवास भी माना गया है। नारियल भगवान शिव का भी परमप्रिय फल है। तंत्रशास्त्र के अनुसार नारियल की भेंट को बली के समान ही मान्यता प्राप्त है।
10. शनिदेव पर तेल क्यों चढ़ाते है ? :- आनंद रामायण की एक कथा के अनुसार लंका पर चढाई के लिए समुद्र पर बांधे गए पुल की सुरक्षा का भार हनुमानजी को सौंपा गया था। हनुमान जी रात में भगवन राम का ध्यान करते हुए पुल की रक्षा कर रहे थे कि वहाँ शनिदेव आ पहुचे और उन्हें व्यंग्यबाणो से परेशान करने लगे।हनुमान जी ने शनिदेव के सारे आक्षेपो को स्वीकार करते हुए कहा कि कृपया वह उन्हें पुल की रक्षा करने दे, लेकिन शनिदेव बाज नही आये। अंततः क्रोधित होकर हनुमानजी ने शनिदेव को अपनी पूंछ में जकड कर इधर-उधर पटकना शुरू कर दिया। काफी देर बाद हनुमाना जी ने उन्हें मुक्त किया और दर्द से निजात पाने के लिए एक तेल लगाने को दिया। इसके बाद ही शनिदेव को तेल चढ़ाते है।
11. इसलिए नहीं सोते है दिन में:- शास्त्रो के अनुसार दिवास्वापं च वजयेत अर्थात दिन में नहीं सोना चाहिए। आयुर्वेद भी यही कहता है कि दिन में सोना अनेक बीमारियो को आमंत्रित करता है। ग्रीष्म ऋतु में दिन के बड़े होने एवं सूर्य के ताप में वृद्धि होने से थोडा-बहुत आराम कर लेना ठीक है। शेष अन्य ऋतुओ में दिन में सोना हानिप्रद होता है।
12. श्रद्धा और विश्वास का जोर:- विश्वास करना मनुष्य की प्रकृति है। संसार के समस्त कार्यो को पूरा करने के लिए विश्वास एक माध्यम है, क्योकि मनुष्य अकेले सारे कार्य नहीं कर सकता है। इस प्रकार बगैर श्रद्धा और विश्वास के संसार का कोई भी कार्य नहीं चलता है। इंसान के सारे कार्य विश्वास पर ही आधारित होते है। विश्वास और श्रद्धा के मामले में ईश्वर एवं सद्गुरु की तो बात ही निराली है। ईश्वर सद्गुरु और सद्शास्त्र शाश्वत सत्य है। ईश्वर सर्वज्ञ एवं शांतिमय है। सद्गुरु प्रज्ञा को जगाने वाला ब्रह्म स्वरुप ही है। अतः इन पर श्रद्धा का होना, विश्वास का होना सुनिश्चित ही है। ईश्वर सर्वत्र है, जहाँ श्रद्धा एवं विश्वासपूर्वक यह मान लिया जाये कि यहाँ ईश्वर है।
13. स्वाहा क्यों बोलते है ? :- यज्ञ की अग्नि में आहुति डालते समय मंत्रोच्चारण करते हुए देवताओ का आहान किया जाता है और अंत में स्वाहा बोला जाता है। वास्तव में स्वाहा अग्निदेव की पत्नी का नाम है। आहुति अग्नि को समर्पित करते समय स्वाहा इसलिए बोलते है ताकि उनकी कृपा प्राप्त होने पर अग्निदेव भी सहज कृपालु हो जाये।
14. तीर्थाटन का महत्व:- मनुष्य के कायिक, मानसिक और आत्मिक तापो के शमनार्थ तीर्थाटन का विधान किया गया। तीर्थ क्या है ? जहाँ पर विशेष प्रकार के जल की उपलब्धि हो, जो भूमि विशिष्टता लिए हो और जहाँ पर देवी-देवताओ एवं साधु-महात्माओ का संसर्ग सुलभ हो। ऐसी जगह में तारक अर्थात तारे वाली शक्ति आ जाती है। तीर्थो का धार्मिक महत्व के साथ लौकिक महत्व भी है। तीर्थो की पांच विशेषताएं सर्वाधिक महत्वपूर्ण मानी गयी है। ये है प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक महत्व, सांस्कृतिक अदान-प्रदान, पूर्वजो की यादगारे और राष्ट्रीय एकता का प्रतिक। भारत के सभी तीर्थ हमारी ऐतिहासिक परंपरा की गरिमामयी पीठे है, जो हमें सर्वधर्म समभाव का पाठ पढाती है। यही हमें भारतीय एकता के दर्शन भी होते है।
15. गणपति को कैथ का भोग:- गणेशजी के समबन्ध में शतमोदकप्रिय उक्ति प्रचलित है, यानि एक बार में सौ लड्डू खा जाना उन्हें बहुत प्रिय है। मीठा प्रिय होने के कारन वे गुड एवं मोदक भी खाते रहते है। अधिक मीठा खाने से रोग होते है, इसलिए उन्हें कैथ चढ़ाया जाता है। इसकी महता गणेश पूजन के दौरान बोले जाने वाले मंत्रो में भी बताई गयी है।
16. वृक्षो के पूजन का महत्व:- विभिन्न प्रकार के वृक्षो की पूजा-उपासना भिन्न-भिन्न प्रकार से की जाती है। अशोक अष्टमी के दिन अशोक के वृक्ष की पूजा की जाती है, जिसमे शोक नष्ट होते है और प्रसन्नता प्राप्त होती है। वट सावित्री के अवसर पर बरगद के पेड़ की पूजा की जाती है। इसकी पूजा करने से स्त्रियो को अचल सौभाग्य की प्राप्ति होती है। कार्तिक मास में आंवले के वृक्ष की पूजा एवं परिक्रमा करके स्त्रिया अपने सुहाग का वरदान मांगती है। वास्तव में आंवले के वृक्ष में भगवान विष्णु का निवास माना गया है। तुलसी का प्रतिदिन पूजन करना और जल चढ़ाना स्त्रियो के लिए शुभकारी है। पीपल के पेड़ की पूजा करने से भी अत्यंत शुभ लाभ मिलते है। पारिजात वृक्ष की 'कल्पतरु' के तौर पर पूजा की जाती है।
17. क्यों जरुरी है परिक्रमा ? :- प्राण प्रतिष्ठित देवमूर्ति जिस स्थान पर स्थापित होती है, उसके मध्य बिंदु से चारो ओर कुछ दुरी तक दिव्य शक्ति का आभामंडल रहता है। उस आभामंडल में उसकी आभा शक्ति के सापेक्ष परिक्रमा करने से श्रदालु को सहज ही आध्यात्मिक शक्ति मिलती है। परिक्रमा के दौरान देवी-देवता के मन्त्र का जाप करते रहना चाहिए
18. गंगाजल की महता अपार:- भगवान श्रीकृष्ण ने श्रीमदभागवत में कहा है कि स्रोत सामास्मि जाहवी अर्थात जल स्त्रोतो में मै ही जाहवी (गंगा) हुँ। इस प्रकार गंगा श्रीहरि का ही एक स्वरूप है। गंगाजी की महता प्रकट करते हुए स्कन्दपुराण में कहा गया है कि जिस प्रकार अग्नि का स्पर्श करने पर बिना इच्छा के भी अग्नि जला देती है, उसी प्रकार गंगा के जल में स्नान करने पर बिना इच्छा किये हुए ही गंगाजी सभी पापो को धो देती है। विभिन्न धर्मग्रंथो में गंगाजी की पवित्रता और महता को स्वीकार किया गया है। इसके साथ ही गंगाजल पर विभिन्न शोधो से स्पष्ट हुआ है कि वर्षो तक रखने पर भी यह ख़राब नहीं होता। गंगाजल में स्वास्थ्यवर्धक तत्वो की बहुलता है।
19. आसन का शास्त्रीय महत्व:- काम्य कर्म या कामना की पूर्ति हेतु अनुष्ठान में लाल रंग के कंबल का आसन श्रेष्ठ कहा गया है। ज्ञान सिद्धि या प्राप्ति के लिए काले मृग के चर्म का अखंडित आसन उपयुक्त कहा गया है। मोक्ष प्राप्ति के लिए व्याघ्रचर्म सबसे उपयुक्त कहा जाता है। कुश के आसन पर बैठने से सभी मंत्रो की सिद्धि हो जाती है।
20. पूजा-पाठ में शंखनाद की महता:- रणवीर भक्तिरत्नाकर स्कंदे के शास्त्रकार लिखते है- यस्य शंखध्वनि कुर्यात् पूजाकाले विशेषतः। विमुक्त सर्वपापेन विष्णुना सह मोदते।। अर्थात पूजा-अर्चना के समय जो शंखनाद करता है, उसके सभी पाप नष्ट हो जाते है और वह भगवान श्रीहरि के साथ आनन्दपूर्वक रहता है। इसी कारण सभी धार्मिक और शुभ कार्यो मसलन विवाह, विजयोत्सव, राज्याभिषेक और पूजन-अर्चन आदि के अवसर पर शंखनाद करने की परंपरा ने समय के साथ-साथ अनिवार्यता का रूप ले लिया है। मंदिरो में भी सूर्योदय और सूर्यास्त होने पर शंखनाद की परंपरा है। इसके बारे में मान्यता है कि सूर्य की किरणे ध्वनि-तरंगो में बाधा डालती है और शंखनाद में प्रदुषण दूर करने की अदभुत क्षमता होती है।
यहाँ तक दितीय पेज समाप्त होता है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें